दौसा में विवाह समारोह में बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 01:43 PM
दौसा में विवाह समारोह में बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में दौसा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu