पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jun 2024 12:41 PM
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म…
ऑडियो सुनें

मुंबई: पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी।

बेदी ने बयान में कहा ‘‘ यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है…एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था, ‘जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे’।’’

बेदी ने कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें। उन्होंने कहा, ‘‘ ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे।’’ चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav