“आदिपुरुष” की चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 09:45 PM
“आदिपुरुष” की चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म “आदिपुरुष” की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है और चौथे दिन इसने 35 करोड़ रुपये की कमाई की है . फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 140 करोड़ रुपये और शनिवार तथा रविवार को 100-100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म निर्माता टी-सीरीज ने मंगलवार को दावा किया कि प्रभास, कृति सैनन अभिनीत फिल्म की दुनियाभर में कुल 375 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

“आदिपुरुष” अपने संवाद, बोलचाल की भाषा और विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) के लिए लोगों तथा आलोचकों के निशाने पर है.
फिल्म व्यापार निरीक्षक तरण आदर्श के अनुसार “नकारात्मक बयानबाजी” के चलते सोमवार को फिल्म की कमाई में “गिरावट” हुई.
उन्होंने ट्वीट किया, “सप्ताहांत में मजबूत शुरूआत के बाद सोमवार को आदिपुरुष की कमाई में गिरावट.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu