टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 08:40 PM
टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई की फिल्म सिटी में टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे स्टूडियो के 2000 वर्ग फुट में फैले भूतल पर आग शुरू हुई. इस स्टूडियो में ही धारावाहिक की शूटिंग की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. स्टूडियो से निकले काले धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है. अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu