पटना के होटल में भीषण आग लगी, कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 02:01 PM
पटना के होटल में भीषण आग लगी, कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया ‘हाड्रोलिक लिफ्ट’ के जरिए 20-25 लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है तथा आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को काम पर लगाया गया है ।

उन्होंने कहा, “अग्निशमन टीम के सदस्य होटल के भीतर एक-एक कमरे में जाकर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जो भी फंसे हैं उन्हें बाहर निकला जा रहा है। कुमार के मुताबिक, आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं लग पाया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav