शादी का झांसा देकर किशोरी से तीन महीने तक बलात्कार किया, आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाने और फिर वहां उससे करीब तीन माह तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि इस मामले में आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को 21 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक लड़की को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले गया और वहां उससे करीब तीन महीने तक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव का रोशन कुमार (21) शादी का झांसा देकर 20 मार्च की रात को पीड़ित लड़की को अगवा कर लिया था। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर रोशन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर ंिसह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी रोशन कुमार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गंग किशोर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अपहृत लड़की को मुक्त कराया।

लड़की ने शुरूआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि रोशन उसे शादी करने का झांसा देकर हैदराबाद ले गया और करीब तीन महीने तक उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button