बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से एक युवक की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Apr 2024 12:28 PM
बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से एक युवक की मौत…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से गड़िया (18) नाम के युवक की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पटेलपारा मुतवेंडी गांव का रहने वाला गड़िया 20 अप्रैल को मुतवेंडी गांव से तीन किलोमीटर दूर किसी काम से गया था कि तभी वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नैमेड थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों में आईईडी लगा देते हैं, जिसमें ग्रामीण भी हताहत होते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav