दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर आप की पीएसी बैठक करेगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 12:39 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर आप की पीएसी बैठक करेगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करने के वास्ते आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बृहस्पतिवार को बैठक होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आप की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पीएसी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल करते हैं। पीएसी की बैठक पार्टी कार्यालय में होगी, जिसमें चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी।

केजरीवाल ने पहले कहा था कि चुनाव के लिए टिकट काम, जनता की राय और संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर वितरित किए जाएंगे। 2020 में हुए पिछले चुनाव में आप ने 70 विधानसभा सीट में से 62 सीट जीती थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital