‘आर्या’ मुझे सशक्तिकरण का एहसास कराती है: सुष्मिता सेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jan 2023 08:17 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोमवार को कहा कि वह वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजÞन को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो उन्हें सशक्तिकरण का एहसास कराती है. ‘आर्या’ डच अपराध-ड्रामा ‘पेनोजा’ का आधिकारिक रीमेक है, जो एक महिला की कहानी है जो अपने परिवार को बचाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करती है.

राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्मित इस सीरीज के पहले दो भाग 2020 और 2021 में ‘ओटीटी’ मंच ‘डिज्Þनी प्लस हॉटस्टार’ पर प्रसारित हुए थे. ‘आर्या3’ की शूंिटग हाल ही में शुरू की गई है. अभिनेत्री (47) ने ‘आर्या’ की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने दो सीजÞन ‘आर्या’ का किरदार निभाया है. दर्शकों से मिले प्यार ने ही मुझे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया. ‘आर्या’ के तीसरे सीजÞन के सेट पर मुझे घर जैसा महसूस होता है और मुझे सशक्तिकरण का एहसास होता है.’’ उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया के पूरे दल का ‘आर्या’ को बनाने और हर सीजÞन के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आभारी हूं. ’’

ओटीटी मंच ‘डिज्Þनी प्लस हॉटस्टार’ ने आज ‘आर्या3’ का टीजÞर जारी किया है. हालांकि इसकी रिलीज की तारीख अभी ऐलान नहीं की गई है. ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu