जमानत पर रिहा आरोपी ने पीड़िता से किया दोबारा बलात्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Aug 2022 09:19 PM
जमानत पर रिहा आरोपी ने पीड़िता से किया दोबारा बलात्कार
ऑडियो सुनें

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति ने अपने मित्र के साथ मिलकर पीड़िता से कथित रूप से दोबारा सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाकर उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया.

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि यह घटना एक माह पहले की है. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अब 19 साल की है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दो साल पहले बलात्कार किया था और उस समय वह नाबालिग थी. पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवेक पटेल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर फिर यही अपराध किया है.’’ इकबाल ने कहा कि पीड़िता से बलात्कार के आरोप में पटेल को 2020 में गिरफ्तार किया गया था. उसके एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोप करीब एक माह पहले अपने दोस्त के साथ चाकू लेकर जबरन उसके घर में घुस आया और उन्होंने उससे सामूहिक बलात्कार किया. दोनों आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और पटेल ने पिछली शिकायत वापस नहीं लेने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. इकबाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu