अभिनेता बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन को ‘दिव्य भावना’ की सार्थकता से भरा बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Jan 2024 08:20 PM
अभिनेता बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन को ‘दिव्य भावना’ की सार्थकता से भरा बताया
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक ऐसे दिन के रूप में र्विणत किया है जो दिव्य भावना की सार्थकता से भरा था. अयोध्या में सोमवार को आयोजित हुए इस समारोह में 81 वर्षीय बच्चन अपने अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन (47) के साथ शामिल हुए.

बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर और श्री रामलला के नवीन विग्रह की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की है.
इसके साथ बच्चन ने लिखा, ”दिव्य भावना की सार्थकता से भरा एक दिन…अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस..महिमा, उत्सव और आस्था…रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में ये सब कुछ समाहित… अब और कुछ नहीं कहा जा सकता, …आस्था को शब्दों में नहीं ढाला जा सकता….” उन्होंने अपनी पोस्ट को ”जय श्री राम! बोल सिया पति रामचन्द्र की जय.” के साथ समाप्त किया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी सहित देश की अन्य फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu