अभिनेत्री कंगना रनौत यूपी से लड़ सकती है चुनाव…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM
अभिनेत्री कंगना रनौत यूपी से लड़ सकती है चुनाव…
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हो रही है। उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा ने शनिवार को 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा की इस लिस्ट में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी कलाकारों का नाम शामिल है।

अब चर्चा है कि भाजपा अगली लिस्ट में बॉलीवुड से किसी को उम्मीदवार बना सकती है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम की है। भाजपा ने वेस्ट यूपी की ज्यादातर सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है। इनमें से एक सीट मुरादाबाद भी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav