अभिनेत्री सना सईद और साबा वैगनर ने सगाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 08:21 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ में अदाकारी का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री सना सईद ने लॉस एंजिलिस निवासी साबा वैगनर से सगाई करने की खुशी साझा की है. वैगनर पेशे से ‘साउंड डिजाइनर’ हैं. ‘‘कुछ कुछ होता है’’ और ‘‘हर दिल जो प्यार करेगा’’ जैसी फिल्मों से बाल कलाकार के रूप में पहचान बनाने वाली सईद ने नए साल की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लॉस एंजिलिस की यात्रा के दौरान वैगनर को झुककर सईद के सामने प्यार का इजहार करते देखा जा सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu