अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पर झड़प में अपना उद्देश्य हासिल कर लिया: मुत्तकी

नयी दिल्ली. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पर झड़प में अपना उद्देश्य हासिल कर लिया तथा सऊदी अरब एवं कतर सहित खाड़ी देशों के अनुरोध पर हमले रोक दिये.
मुत्तकी ने संवाददाताओं के सवालों का उत्तर देते हुए कहा कि अफगानिस्तान ने सीमा पर पाकिस्तानी आक्रामकता का जवाब दिया और उद्देश्य हासिल कर लिये गए.

मुत्तकी ने कहा, ”अभियान के दौरान, हमारे मित्र देशों सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अनुरोध किया कि युद्ध बंद कर दिया जाना चाहिए और हम सहमत हो गए.” उन्होंने कहा कि उसके बाद कोई बड़ी घटना नहीं हुई. मुत्तकी ने कहा, ”हमारा मानना ??है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है. भविष्य में भी यही हमारी नीति रहेगी. हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के लोग शांति से रहें, समृद्ध हों और अच्छा जीवन जिएं.” मुत्तकी उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button