दशकों बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, सीमा पार से गोलीबारी के भय के बिना हो रहे हैं चुनाव : मोदी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 12 Apr 2024 12:44 PM
दशकों बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, सीमा पार से गोलीबारी के भय के बिना हो रहे हैं चुनाव : मोदी
ऑडियो सुनें

उधमपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव आतंकवाद, हड़ताल, पथराव और सीमा पार से गोलीबारी के डर के बिना होंगे। प्रधानमंत्री ने उधमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को समाप्त करने का अपना वादा पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को संविधान के अनुच्छेद 370 को वापस लाने की चुनौती दी। भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था।

यह रैली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ंिसह के समर्थन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोदी मैदान में आयोजित की गई। ंिसह उधमपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उधमपुर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से चौधरी लाल ंिसह को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने जीएम सरूरी को यहां से उम्मीदवार बनाया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ मैं पिछले पांच दशक से जम्मू कश्मीर आ रहा हूं। मुझे 1992 में लाल चौक (श्रीनगर) पर तिरंगा फहराने के लिए निकाली गई एकता यात्रा याद है। हमारा भव्य स्वागत हुआ था। वर्ष 2014 में वैष्णों देवी मंदिर में पूजा करने के बाद मैंने इसी स्थान पर एक सभा को संबोधित किया था और उन लोगों को मुक्ति दिलाने की गारंटी दी थी जो पीढि़यों से (आतंकवाद से) पीड़ित थे।’’

मोदी ने कहा,‘‘ आज आपकी दुआओं से मोदी ने वह गारंटी पूरी है। दशकों बाद ये चुनाव आतंकवाद, हड़ताल, पथराव और सीमा पार से गोलीबारी के डर के बिना हो रहे हैं। ये अब चुनावी मुद्दे नहीं है। वैष्णो देवी और अमरनाथ तीर्थयात्रा की सुरक्षा को लेकर ंिचता रहती थी, लेकिन स्थिति (सुरक्षा) बिल्कुल बदल गई है। जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है और लोगों का सरकार पर विश्वास मजबूत हो रहा है।’’

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विवादास्पद संवैधानिक प्रावधान वापस लाने की चुनौती दी और कहा कि ‘‘वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।’’ उन्होंने उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार ंिसह और जम्मू से पार्टी उम्मीदवार जुगल किशोर के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की और कहा कि आगामी चुनाव केंद्र में एक मजबूत सरकार प्रदान करने के लिए है जो देश के सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सके।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav