वायु सेना अधिकारी ने फिल्म फाइटर के एक दृश्य पर आपत्ति जताते हुए निर्माताओं को नोटिस भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 09:58 PM
वायु सेना अधिकारी ने फिल्म फाइटर के एक दृश्य पर आपत्ति जताते हुए निर्माताओं को नोटिस भेजा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ”फाइटर” में बल की वर्दी पहने हुए एक चुंबन दृश्य फिल्माने को लेकर वायुसेना के एक अधिकारी ने निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. सूत्रों ने कहा कि नोटिस एक विंग कमांडर द्वारा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में दिया गया है ना कि वायु सेना की तरफ से. पता चला है कि नोटिस भेजने वाले वायुसेना अधिकारी असम के निवासी हैं.

अधिकारी ने दावा किया कि फिल्म के दो मुख्य कलाकारों के बीच का दृश्य भारतीय वायुसेना का अपमान है. नोटिस में, अधिकारी ने दावा किया कि यह दृश्य भारतीय वायुसेना की गरिमा को ”दूषित” करता है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu