वायु सेना का रिमोटली पायलेटेड विमान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 01:29 PM
वायु सेना का रिमोटली पायलेटेड विमान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त
ऑडियो सुनें

जैसलमेर: भारतीय वायु सेना का एक ‘रिमोटली पायलेटेड विमान’ बृहस्पतिवार को जैसलमेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के अनुसार, इस हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना जैसलमेर के पिथला गांव के पास एक खुले मैदान में हुई।

वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘भारतीय वायु सेना का रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ इसके अनुसार, दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट आॅफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav