एअर इंडिया एक्सप्रेस का यात्री दिल्ली उतरने के बजाय भुवनेश्वर पहुंचा, जांच शुरू…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 31 Jul 2025 03:38 PM
एअर इंडिया एक्सप्रेस का यात्री दिल्ली उतरने के बजाय भुवनेश्वर पहुंचा, जांच शुरू…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक यात्री, जिसे बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था, उसने अनजाने में उसी विमान से यात्रा जारी रखी और भुवनेश्वर पहुंच गया। विमानन कंपनी ने कहा कि वह किसी भी चूक का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

घटना से वाकिफ एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि उक्त यात्री ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वह राष्ट्रीय राजधानी में उतरने के बजाय विमान में सवार रहा और भुवनेश्वर पहुंच गया। सूत्र के मुताबिक, दिल्ली और भुवनेश्वर तक की उड़ान सेवाएं एक ही विमान से संचालित की गई थीं। उसने बताया कि विमानन कंपनी को घटना के बारे में तब चला, जब उक्त यात्री ने चालक दल को इसकी जानकारी दी।

यात्री और विमान के बारे में विशिष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि 30 जुलाई को दिल्ली तक की उड़ान में सवार एक यात्री अनजाने में विमान में सवार रहा और उससे संचालित अगली उड़ान से भुवनेश्वर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा, ह्लकिसी भी चूक का पता लगाने और उसे दूर करने के लिए आंतरिक जांच की जा रही है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्टेशन पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और आंतरिक ब्रींिफग दोहराई जा रही है। आम तौर पर विमानन कंपनी के एसओपी के तहत विशेष पारगमन हवाई अड्डों पर कनेंिक्टग उड़ानों में यात्रियों के बोर्डिंग पास और सामान की जांच करते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital