अलीगढ़ नगर निगम ने पारित किया अलीगढ़ का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ करने का प्रस्ताव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 09:04 PM
अलीगढ़ नगर निगम ने पारित किया अलीगढ़ का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ करने का प्रस्ताव
ऑडियो सुनें

अलीगढ़. अलीगढ़ नगर निगम ने अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ करने का एक प्रस्ताव पारित किया है. नगर निगम के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद संजय पंडित ने सोमवार को निगम की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पेश किया था जिसे पारित कर दिया गया. उनके अनुसार अब इसे राज्य सरकार के पास विचार के लिये भेजा जाएगा.

अलीगढ़ का नाम बदलने की कवायद इससे पहले भी हो चुकी है. तब जिला पंचायत ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पारित किया था. इसी साल 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम के लिये अलीगढ़ आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने यह मुद्दा रखा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu