काशवी गौतम सहित भारत की युवा खिलाड़ियों का टिकी रहेंगी निगाह

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 26 Apr 2025 12:55 PM
काशवी गौतम सहित भारत की युवा खिलाड़ियों का टिकी रहेंगी निगाह
ऑडियो सुनें

कोलंबो: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में रविवार को यहां जब श्रीलंका का सामना करने के लिए उतरेगी तो उसकी निगाह तेज गेंदबाज काशवी गौतम सहित युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के जरिए साल के आखिर में घरेलू धरती पर होने वाले 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी भी शुरू करेगी। भारत का बल्लेबाजी विभाग अच्छा नजर आता है लेकिन उसे एक अदद गेंदबाजी संयोजन तैयार करने की जरूरत है।

भारत की पूर्व अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप विजेता काशवी ने महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाइंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 6.45 की इकॉनमी रेट से नौ मैचों में 11 विकेट लिए। टिटास साधु, रेणुका ंिसह और पूजा वस्त्राकर के चोटों के कारण बाहर हो जाने से भारतीय तेज गेंदबाजी अरुंधति रेड्डी पर निर्भर है, जबकि आॅलराउंडर अमनजोत कौर टीम में एकमात्र अन्य मध्यम गति की गेंदबाज हैं।

प्रेमदासा स्टेडियम में धीमी गति के गेंदबाजों का हमेशा बोलबाला रहा है, ऐसे में सीनियर आॅफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और स्रेह राणा के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के स्पिनर श्री चरणी के 50 में से 30 ओवर फेंकने की उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर हरमनप्रीत भी आॅफ-ब्रेक गेंदबाजी कर सकती हैं।

भारतीय टीम में त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड को तीन तीन वनडे मैच में हराया था और वह जीत का यह सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी। शैफाली वर्मा को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत, उप कप्तान स्मृति मंधाना, पावर-हिटर ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देयोल की मौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आती है। दीप्ति और अमनजोत भी अच्छी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।

जहां तक श्रीलंका का सवाल है तो उसकी टीम में कई बदलाव किए गए हैं और उसकी अपेक्षाकृत नई टीम भारत की मजबूत टीम का सामना करेगी। बाएं हाथ की स्पिनर इनोका राणावीरा की टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका के पास सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी और कविशा दिलहारी के रूप में तीन और स्पिनर होंगे जिनकी गेंदबाजी विभाग में भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital