माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट गरीबों को आवंटित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Jun 2023 08:37 PM
माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट गरीबों को आवंटित
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने 76 फ्लैट लॉटरी के माध्यम से शुक्रवार को गरीबों को आवंटित कर दिए गए. यहां एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को फ्लैट के आवंटन के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने कहा, ”नगर में माफिया अतीक अहमद से हमने जमीन खाली कराई थी जहां माफिया का आवास था और उसका कार्यालय भी चलता था.” उन्होंने कहा कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा इस जमीन पर वर्तमान में 76 फ्लैट पूरी तरह से तैयार किए गए हैं जिनका लाटरी के माध्यम से आज आवंटन किया गया. इसके बाद फ्लैट का कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

चौहान ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षण के साथ फ्लैट का आवंटन किया गया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं. इसमें एक बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, एक शौचालय, एक स्नानगृह , बालकनी, बिजली और पार्किंग की सुविधा मौजूद है. पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि लूकरगंज इलाके में चार मंजिल के दो टावर बनाए गए हैं जिसमें एक फ्लैट की कीमत छह लाख रुपये है. लाभार्थी को 3.5 लाख रुपये देना होगा, जबकि केंद्र सरकार 1.5 लाख रुपये और राज्य सरकार एक लाख रुपये सब्सिडी देगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu