अमेरिका: विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 2 घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 11:06 AM
अमेरिका: विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 2 घायल…
ऑडियो सुनें

सिनसिनाटी: अमेरिका की ‘यूनिर्विसटी आॅफ सिनसिनाटी’ के परिसर के पास सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है जिसमें से एक घायल है।

सिनसिनाटी पुलिस के कैप्टन मार्क बर्न्स ने बताया कि इलाके में मौजूद पुलिस ने गोलियों की आवाज सुनी और विश्वविद्यालय परिसर से करीब आधा मील दूर एक सड़क पर चार पुरुष मिले जिन्हें गोलियां लगी थीं।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल पांचवां व्यक्ति खुद ही अस्पताल चला गया। विश्वविद्यालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस इस घटना में कार्रवाई कर रही है।

विभाग ने बाद में पोस्ट में कहा कि यह गोलीबारी की घटना थी और उसने लोगों से ‘‘सतर्क रहने व जरूरत के अनुसार कदम उठाने को’’ कहा।

करीब एक घंटे बाद विभाग ने संदेश जारी करके सब कुछ ठीक होने की बात कही और कहा कि “भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।”

बर्न्स ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर कई बंदूकें मिलीं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए दो लोगों में से एक बंदूक लेकर एक घर में घुस गया था और कुछ देर के गतिरोध के बाद वह आखिरकार खुद ही बाहर आ गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav