अमेरिका: देशभर के मंदिरों और संस्थाओं ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मनाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 01:40 PM
अमेरिका: देशभर के मंदिरों और संस्थाओं ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव मनाया
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: अमेरिका में सैकड़ों की संख्या में मंदिरों और सामुदायिक संस्थाओं ने सोमवार को अयोध्या में ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।

अमेरिका की विश्व ंिहदू परिषद ने रविवार को यहां पूरे देश में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं समुदाय के कई सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। साथ ही टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रर्दिशत किये गये। वांिशगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी अमेरिकी समुदाय के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए। उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय के लिए खुशी मनाने का क्षण है और यह एक सपने के सच होने जैसा है।

‘सिख आॅफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य जस्सी ंिसह ने कहा, ”यह एक बहुत ही खुशी का मौका है।” ंिसह ने कहा, ”सिख समुदाय और ‘सिख आॅफ अमेरिका’ की ओर से मैं भारत में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के इस खुशी के अवसर पर अपने ंिहदू भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी समुदाय सिख, ंिहदू, मुस्लिम और ईसाई यहां इस खुशी के मौके पर जश्न मना रहे हैं।”

‘मुस्लिम आॅफ अमेरिका’ संगठन के सदस्य और पाकिस्तानी अमेरिकी साजिद तरार भी वर्जीनिया के एसवी लोटस टेम्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ”मैं यहां शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आया हूं। हम वर्षों से उपमहाद्वीप में एक साथ रह रहे हैं लेकिन आज हमारे बीच बहुत सारे मतभेद पैदा हो गये हैं। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।” उन्होंने मंदिर के उद्घाटन के लिए ंिहदू समुदाय को बधाई दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav