बंगाल में अमित शाह ने तीन बीघा गलियारे का दौरा किया, बीएसएफ के जवानों से मिले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 May 2022 06:07 PM
बंगाल में अमित शाह ने तीन बीघा गलियारे का दौरा किया, बीएसएफ के जवानों से मिले
ऑडियो सुनें

कूच बिहार. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार स्थित ‘तीन बीघा’ गलियारे का निरीक्षण किया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों-जवानों से सुरक्षा संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
दो दिवसीय यात्रा पर बंगाल पहुंचे शाह ने जीकाबारी सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों के साथ भी कुछ समय बिताया और उनके अनुभवों के बारे में जाना.

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के तीन बीघा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर ‘जीरो प्वाइंट’ पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की. मैं इस संवेदनशील क्षेत्र की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों को बधाई देता हूं.’’ उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया. गृह मंत्री ने कहा कि पूरे देश को जवानों के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा पर गर्व है.

उन्होंने बृहस्पतिवार को उत्तर 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र के हिंगलगंज में बीएसएफ की तैरती सीमा चौकियों (बीओपी) और एक नाव एम्बुलेंस का शुभारंभ किया था. गृह मंत्री ने हरिदासपुर में ‘मैत्री संग्रहालय’की भी आधारशिला रखी थी. यह संग्रहालय वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बीएसएफ की बहादुरी से लोगों को परिचित करवाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu