अमिताभ बच्चन ने मराठी शब्द ‘कचरा’ का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 08:47 PM
अमिताभ बच्चन ने मराठी शब्द ‘कचरा’ का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो में मराठी शब्द ‘कचरा’ का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी है. बच्चन (81) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सड़कों पर कूड़ा न फैलाने का संकल्प लिया. हालांकि उनके दोस्त और गायक सुदेश भोसले ने वीडियो में अभिनेता की एक गलती की ओर ध्यान दिलाया. इसके बाद अब अभिनेता ने एक और वीडियो पोस्ट साझा करके यही बात बताई और अपनी गलती के लिए माफी मांगी.

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक वीडियो बनाया था जिसमें उच्चारण गलत था.. इसलिए इसे ठीक कर दिया.. क्षमा करें.” उन्होंने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा, “नमस्ते, मैं अमिताभ बच्चन हूं. कुछ दिन पहले मैंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें कहा गया था कि मैं कूड़ा नहीं फैलाऊंगा. मैंने मराठी भाषा में भी यही बात कही थी और मराठी में मेरा उच्चारण थोड़ा गलत था.” उन्होंने कहा, “मराठी में ‘कचरा’ शब्द का उच्चारण गलत है. मेरे मित्र सुदेश भोसले ने मुझे इस गलत उच्चारण के बारे में बताया. इसलिए मैं यह वीडियो बना रहा हूं, इस बार सही उच्चारण के साथ.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu