अमिताभ बच्चन ने भारत के ऑस्कर जीतने पर कहा, ‘‘विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया’’

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Mar 2023 12:51 PM
अमिताभ बच्चन ने भारत के ऑस्कर जीतने पर कहा, ‘‘विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया’’
ऑडियो सुनें

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के आॅस्कर जीतने पर मंगलवार को खुशी जाहिर की। बच्चन (80) ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जीत गए। हमने दो पुरस्कार जीते। हम देश और लोगों के लिए जीते। भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में। आॅस्कर 95। ’’

निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में आॅस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’।

वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला आॅस्कर जीता। गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गए थे और डॉक्टर की सलाह पर इन दिनों वह आराम कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav