अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का आभार जताया, कहा-मैं आराम कर रहा हूं, आपकी दुआओं से ठीक हो रहा हूं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Mar 2023 12:58 PM
अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का आभार जताया, कहा-मैं आराम कर रहा हूं, आपकी दुआओं से ठीक हो रहा हूं
ऑडियो सुनें

मुंबई: हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के एक एक्शन दृश्य की शूंिटग के दौरान घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने शुभंिचतकों की फिक्र और दुआओं के लिए मंगलवार को उनका आभार जताया। रविवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में 80 वर्षीय बच्चन ने बताया था कि उनका ‘‘रिब कार्टिलेज टूट गया है और दाहिनी पसली का मांस भी फट गया है।’’ मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे लेकर आपकी फिक्र और दुआओं के लिए हमेशा प्यार और आभार… आपकी दुआएं ही इलाज हैं… मैं आराम कर रहा हूं और आपकी दुआओं के बलबूते मेरी हालत में सुधार हो रहा है।’’

मुंबई लौटने से पहले बच्चन ने कहा था कि हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका सीटी स्कैन किया गया और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया था कि वह तकलीफ में हैं, लेकिन ‘‘सभी जरूरी गतिविधियों के लिए थोड़ा बहुत चल-फिर ले रहे हैं।’’

बच्चन ने लिखा था, ‘‘सांस लेते समय काफी दर्द हो रहा है। ठीक होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं… दर्द दूर करने के लिए कुछ दवाएं भी ले रहा हूं।’’ अभिनेता ने बताया था कि उनके घायल होने से ‘प्रोजेक्ट के’ सहित कई अन्य फिल्मों की शूंिटग रोकनी पड़ी है।

‘प्रोजेक्ट के’ 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। घायल होने के कारण बच्चन को जुहू स्थित अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा होने वाले प्रशंसकों के साथ रविवार की अपनी मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav