आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 16 Dec 2024 01:46 PM
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आनंद राठी समूह की ‘ब्रोकरेज’ इकाई आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 745 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से 745 करोड़ रुपये तक के नए शेयर का निर्गम होगा। कंपनी आईपीओ पूर्व निर्गम में 149 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर यह निर्गम पूरा हो जाता है तो प्रस्तावित आईपीओ का आकार घट जाएगा।

सेबी के समक्ष दस्तावेज शनिवार को दाखिल किए गए। इसके अनुसार आईपीओ से हासिल 550 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड, ‘आनंद राठी’ ब्रांड नाम के तहत ‘ब्रोंिकग’, ‘मार्जिन ट्रेंिडग’ और वित्तीय उत्पादों के वितरण सहित वित्तीय सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital