जियो सिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की मेजबानी करेंगे अनिल कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 08:00 PM
जियो सिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की मेजबानी करेंगे अनिल कपूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की इस बार मेजबानी अभिनेता अनिल कपूर करेंगे और इसका प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा पर होगा. अनिल कपूर ने कहा कि इस अन्क्रिरप्टेड रियलिटी शो जिसमें प्रतिभागियों को कुछ समय तक समाज से अलग एकांत में रखा जाता है और कैमरा उनकी हर गतिविधि पर नजर रखता है, को अपने अंदाज में प्रस्तुत करने का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कपूर इससे पहले डैनी बॉयल की ऑस्कर विजेता फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” में एक रियलिटी शो मेजबान की भूमिका निभा चुके हैं.

एक बयान में अनिल कपूर ने कहा, “‘बिग बॉस ओटीटी’ और मैं एक ड्रीम टीम हैं! हम दोनों दिल से जवान हैं; लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि मैं ‘रिवर्स एजिंग’ कर रहा हूं, लेकिन बिग बॉस वास्तव में कालातीत है. यह कुछ हद तक वापस स्कूल जाने जैसा अहसास है, कुछ नया और रोमांचक करने का प्रयास इसका लक्ष्य है. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपनी सभी परियोजनाएं ईमानदारी और कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता के साथ (पूरी) की हैं और बिग बॉस में भी मेरी ऐसी ही ऊर्जा दिखेगी.” पिछले सत्रों की मेजबानी क्रमश? करन जौहर और सलमान खान ने की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu