संभल में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Jan 2024 02:59 PM
संभल में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

संभल: संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया की शनिवार सुबह जानकारी मिली की बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंवासा आटा मार्ग पर कुछ पशु तस्कर भैंस चोरी करके ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं जिसमें सिपाही मनीष कुमार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमें पशु तस्कर अवधेश कुमार घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्होंने बताया कि पशु तस्कर से एक तमंचा और एक चोरी की भैंस बरामद की गई है ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav