एनी हैथवे और इवान मैकग्रेगर की फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ भारत में 14 अगस्त को होगी रिलीज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Jul 2026 02:33 PM
एनी हैथवे और इवान मैकग्रेगर की फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ भारत में 14 अगस्त को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने शुक्रवार को मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की घोषणा की। फिल्म में एनी हैथवे और इवान मैकग्रेगर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पांच नए किरदारों के पोस्टर जारी किए गए हैं और यह फिल्म अंग्रेजी,हिंदी, तमिल व तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों व आईमैक्स में रिलीज होगी।

नए पोस्टरों में हैथवे डेनिस प्लैट के रूप में, मैकग्रेगर ग्रेग प्लैट के रूप में, मैसी स्टेला आॅड्रे प्लैट के रूप में, क्रिश्चियन कॉनवरी ब्रायन प्लैट और स्टारबक के रूप में नजर आए। यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी हैं, जो अपने आसपास हो रही अजीब घटनाओं से जूझ रहा है। डेविड रॉबर्ट मिशेल द्वारा लिखित व निर्देशित फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ का निर्माण जे. जे. अब्राम्स, हन्ना ंिमगेला, जॉन कोहेन, मिशेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर ने किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav