भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 06:04 PM
भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की.
भारत ने शुक्रवार को पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-2 से हराया था. इस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया.
उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया. भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu