अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Jul 2024 11:39 AM
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
ऑडियो सुनें

जम्मू: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 3,700 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे में सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर 127 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,734 पुरुष, 952 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 2,305 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग चुना, जबकि 1,435 ने अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना।

अमरनाथ की 52 दिन की यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवंिलग के दर्शन कर चुके हैं।

हाल की आतंकवादी हमलों की घटनाओं के बाद आधार शिविरों और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के तहत त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली की व्यवस्था, पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती, मार्ग पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav