जीपी की जमानत पर 4 सप्ताह में माँगा जवाब

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 25 Mar 2022 12:24 AM
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. सीनियर आईपीएस जीपी सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने एसीबी व ईडब्ल्यू को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है .आज गुरूवार को सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश एन व्ही. रमन्ना एवम जस्टिस
कृष्णमुरारी की युगलपीठ में सीनियर आईपीएस जी पी सिंह की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसे स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मामले की पैरवी सुप्रीमकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवम उनके साथी अधिवक्ता,अभिनव श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय ,हिमांशु सिन्हा ने की .इन अधिवक्तागणों ने न्यायालय को बताया कि,जीपी सिंह पिछले 70 दिनों से न्यायिक हिरासत में है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news