अनुराग ठाकुर कान फिल्म समारोह में करेंगे भारत के सबसे बड़े दल का नेतृत्व

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 May 2022 05:46 PM
अनुराग ठाकुर कान फिल्म समारोह में करेंगे भारत के सबसे बड़े दल का नेतृत्व
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान फिल्म समारोह में शामिल होने के लिये फ्रांस पहुंच गए हैं, जहां ‘मार्चे डू फिल्म्स’ या कान फिल्म बाजार में भारत को ‘कंट्री आॅफ आॅनर’ घोषित किया गया है. मंगलवार को वहां पहुंचने पर फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने ठाकुर की अगवानी की.

ठाकुर मंगलवार शाम को ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगे और बुधवार को मैजेस्टिक बीच पर मार्चे डू फिल्म के ‘ओपंिनग नाइट’ समारोह में भी शिरकत करेंगे. उनका अमेरिका के मोशन फिक्चर्स एसोशिएशन (एमपीएए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष चार्ल्स एच रिवकिन तथा एमपीएए के अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा यूरोप क्षेत्र के अध्यक्ष स्टैन मैक्वाय से मिलने का भी कार्यक्रम है.

ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में ए आर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान सहित मनोरंजन जगत की शीर्ष हस्तियां शामिल होंगी. इसमें प्रारंभिक फिल्म के रूप में माइकल हेजानविसियस की फिल्म ‘कूपेज’ का प्रदर्शन किया जायेगा. ’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह कान फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलने वाला भारत का सबसे बड़ा दल होगा. ’’ बुधवार को ठाकुर भारतीय दीर्घा का उद्घाटन करेंगे . कान फिल्म महोत्सव में ‘वर्ल्ड प्रीमियर’ में आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी’ को प्रर्दिशत करने के लिये चुना गया है. इसे 19 मई को प्रर्दिशत किया जायेगा. इस समारोह में जे जाई धोतिया की असमी फिल्म ‘बाघजान’, शैलेंद्र साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बैलाडीला’, हिन्दी फिल्म ‘एक जगह अपनी’, हर्षद नलवाडे की फिल्म ‘फॉलोवर’ और जय शंकर की कन्नड़ फिल्म ‘शिवम्मा’ का भी प्रदर्शन किया जाएगा.

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu