ब्राजील को करारी शिकस्त देकर अर्जेंटीना ने विश्व कप में जगह बनाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 01:55 PM
ब्राजील को करारी शिकस्त देकर अर्जेंटीना ने विश्व कप में जगह बनाई
ऑडियो सुनें

ब्यूनस आयर्स: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को 4झ्र1 से करारी शिकस्त देकर अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित की। बोलीविया के उरुग्वे को हराने में असफल रहने का मतलब है कि अर्जेंटीना 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम बन गई।

एल आॅल्टो में उरुग्वे और बोलीविया का मैच गोल रहित ड्रा छूटने के बाद अर्जेंटीना ने लियोनेल मेस्सी की अनुपस्थिति के बावजूद मंगलवार को मोनुमेंटल डी नुनेज़ स्टेडियम में 85,000 प्रशंसकों के सामने ब्राजील को 4-1 से हराया।

दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग इतिहास में ब्राजील की सबसे बुरी हार ने कोच डोरिवल जूनियर पर दबाव बढ़ा दिया, जिन्होंने पिछले साल जनवरी में पदभार संभाला था। ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज अर्जेंटीना से 10 अंक जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इक्वाडोर से केवल दो अंक पीछे है। इक्वाडोर को चिली ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

तीसरे स्थान पर काबिज उरुग्वे और पांचवें स्थान पर काबिज पराग्वे के भी 21 अंक हैं और कोलंबिया उनसे एक अंक पीछे छठे स्थान पर है। वेनेजुएला के 15 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। वेनेजुएला ने नौवें स्थान पर मौजूद पेरू पर 1-0 की जीत हासिल की।

दक्षिण अमेरिका क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहने वाली छह टीम विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेआॅफ में खेलेगी। अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ मैच में शुरू से अपना दबदबा बनाए रखा। यह पहला अवसर है जबकि अर्जेंटीना ने विश्व कप क्वालीफाइंग में ब्राजील के खिलाफ दोनों मैच जीते।

अर्जेंटीना ने केवल 12 मिनट के अंदर ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से जूलियन अल्वारेज़ ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। इसके आठ मिनट बाद एंज़ो फर्नांडीज ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी।
ब्राजील की तरफ से मैथियस कुन्हा ने 26वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके 11 मिनट बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल गिउलिआनो शिमोन ने 71वें मिनट में किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital