हथियार जब्ती मामला: एनआईए ने श्रीनगर में संपत्ति कुर्क की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Jan 2024 12:34 PM
हथियार जब्ती मामला: एनआईए ने श्रीनगर में संपत्ति कुर्क की…
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हथियार जब्ती मामले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक आवासीय मकान को कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह मकान श्रीनगर के चनापोरा इलाके में खान कॉलोनी में स्थित है और मुश्ताक अहमद नामक व्यक्ति का है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस संपत्ति को हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के संबंध में दर्ज मामले-आरसी-4/2022/एनआईए/जेएमयू के संबंध में कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि मई 2022 में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)-द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो स्थानीय आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस मकान से आपत्तिजनक सामग्री समेत हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, इस मकान से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन और 300 कारतूस बरामद हुए थे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav