अरुणाचल प्रदेश के दिबांग सेक्टर में सेना के नायब सूबेदार बलिदान

नयी दिल्ली. भारतीय सेना के एक नायब सूबेदार ने अरुणाचल प्रदेश के दिबांग सेक्टर के ‘अभियान क्षेत्र’ में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सेना ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नायब सूबेदार गिरिराज प्रसाद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. हालांकि, उनकी मौत का सही कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है.

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंक के अधिकारी नायब सूबेदार गिरिराज प्रसाद यादव के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के दिबांग सेक्टर में कर्तव्य के निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी. सेना शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है.”

Related Articles

Back to top button