विमानन निकाय के प्रमुख ने हवाई अड्डों पर यात्रियों से जबरन वसूली का लगाया आरोप

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 12:42 PM
विमानन निकाय के प्रमुख ने हवाई अड्डों पर यात्रियों से जबरन वसूली का लगाया आरोप
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विमानन निकाय के प्रमुख ने सीमा शुल्क तथा सुरक्षा अधिकारियों पर देश के हवाई अड्डों पर जबरन वसूली करने के लिए यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। समाचार पत्र ‘डॉन’ में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के महानिदेशक ख़ाकान मुर्तजा ने सोमवार को संसद भवन में विमानन पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक में आरोप लगाए।

खबर के अनुसार, मुर्तजा ने आरोप लगाया कि सीमा शुल्क, हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) और नारकोटिक्स रोधी बल (एएनएफ) के अधिकारी ‘‘ यात्रियों को परेशान करके उनसे पैसे वसूल रहे हैं।’’

सीनेट की इस बैठक की अध्यक्षता सांसद हिदायतुल्ला ने की। इसमें हवाई अड्डे पर एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी को रेखांकित करने के साथ ही यात्रियों के साथ असभ्य व्यवहार का मुद्दा उठाया गया। पाकिस्तान में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ 2022 की सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में पाकिस्तान 140वें स्थान पर था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav