बाबर आजम के प्रशंसकों ने कप्तान मसूद के आउट होने पर मनाई खुशी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Oct 2025 09:52 PM
बाबर आजम के प्रशंसकों ने कप्तान मसूद के आउट होने पर मनाई खुशी
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गद्दाफी स्टेडियम में रविवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब घरेलू प्रशंसकों ने अपने ही कप्तान शान मसूद के आउट होने पर खुशी मनाई. इसकी वजह पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और प्रशंसकों के पसंदीदा बाबर आजम क्रीज पर थे. पूर्व कप्तान बाबर के मैदान पर आते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा, हालांकि चायकाल के तुरंत बाद वह 23 रन बनाकर आउट हो गए.

इमाम उल हक (93) के साथ दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी में 76 रन बनाने वाले शान मसूद को दूसरे सत्र में पगबाधा आउट दे दिया गया लेकिन उन्होंने डीआरएस रिव्यू लेने का फैसला किया. हैरानी की बात यह है कि जब स्क्रीन पर अंपायर का फैसला सही दिखा और शान पवेलियन की ओर वापस लौटने लगे तो मैदान पर मौजूद ज्यादातर दर्शकों ने खुशी मनाई. शान के आउट होने और बाबर के स्वागत पर लोगों की प्रतिक्रिया ने दक्षिण अफ़्रीकी कमेंटेटर शॉन पोलक को भी हैरानी व्यक्त करने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने कहा कि किसी को दर्शकों को याद दिलाना चाहिए कि अपने कप्तान के साथ ऐसा नहीं करते.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu