‘बेबी जॉन’ ने पहले दिन कमाए 11 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Dec 2024 07:49 PM
‘बेबी जॉन’ ने पहले दिन कमाए 11 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वरुण धवन अभिनीत ‘बेबी जॉन’ ने प्रदर्शन के पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कालीस द्वारा निर्देशित हिंदी एक्शन फिल्म में वरुण धवन ने पुलिस निरीक्षक सत्य वर्मा और जॉन की दोहरी भूमिका निभाई है. फिल्म बुधवार को रिलीज हुई थी.

एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘बेबी जॉन’का निर्माण ‘ए फॉर एप्पल स्टूडिया’ और मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो ने किया है. निर्माताओं ने एक बयान में बताया, “कालीस द्वारा निर्देशित ‘बेबी जॉन’ ने भारत में पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ प्रभावी शुरुआत की.”

यह फिल्म 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ की हिंदी ‘रीमेक’ है, जिसका निर्देशन एटली ने किया था और इसमें विजय मुख्य भूमिका में थे. निर्माताओं ने बताया कि ‘बेबी जॉन’ वैश्विक महामारी के बाद रिलीज हुई रीमेक फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu