चाकु दिखाकर राह चलते राहगीरों से करता था लूटपाट, अब बालोद पुलिस की हिरासत में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 03:06 PM
चाकु दिखाकर राह चलते राहगीरों से करता था लूटपाट, अब बालोद पुलिस की हिरासत में…
ऑडियो सुनें

बालोद/पीपरछेड़ी: आज दिनांक 06 सितंबर को थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार नुमा चाकू लिये बालोद दसेला तलाब संजय नगर शुलभ शौचालय के पास आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। जहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गया है।

सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम लक्ष्मीकांत ठाकुर पिता स्व.श्री विजय कुमार ठाकुर उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्र 04 टिकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को समक्ष गवाहन के बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 415/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav