अगर हिम्मत है तो SDPI, AIMIM, RSS, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएं : सिद्धारमैया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 06:34 PM
अगर हिम्मत है तो SDPI, AIMIM, RSS, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएं : सिद्धारमैया

ऑडियो सुनें

हुब्बाली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया (एसडीपीआई), आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल जैसे संगठनों पर समाज में शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि ”हिम्मत” है तो इन पर प्रतिबंध लगाए.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सरकार को शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक चीजों को करने की सलाह दी और यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह (शांति) भंग न हो. सिद्धारमैया ने राज्य में कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर सरकार के विचार के बारे में एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ”किसने मना किया? अगर हिम्मत है तो कीजिए. समाज में शांति भंग करने वाले संगठनों एसडीपीआई, एआईएमआईएम, आरएसएस, बजरंग दल, पर (प्रतिबंध लगाओ) हमें कोई आपत्ति नहीं है.” इससे पहले, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुब्बाली में हालिया हिंसा के पीछे कुछ संगठनों सहित कई ‘‘अज्ञात शक्तियों’’ का हाथ था और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे संगठनों की गतिविधियों को नियंत्रित करने पर विचार कर रही है, जिसमें उन पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है. हुब्बाली में हाल के दिनों में हुई हिंसा की ंिनदा करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और निर्दोषों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने अरागा पर निशाना साधते हुए उन्हें ”गैर जिम्मेदार और गृह मंत्री पद के लिए अनुपयुक्त” करार दिया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu