बस्तर: मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली, 24 लाख 45 हजार नकदी चढ़ावा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Aug 2024 12:10 PM
बस्तर: मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली, 24 लाख 45 हजार नकदी चढ़ावा…
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली गई है। जिसमें से कुल 24 लाख 45 हजार रुपए कैश निकले हैं। साथ ही सोने के सिक्के, आभूषण समेत अन्य सामान भी मिले हैं। खास बात है कि किसी भक्त ने नौकरी तो किसी ने शादी के लिए माता को पत्र लिखकर मन्नत मांगी है।

दरअसल, टेंपल कमेटी और जिला प्रशासन की टीम ने 11 महीने के बाद दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली है। इस पेटी से 1 नग सोने का सिक्का, 1 नग मंगलसूत्र, 1 नग सोने का लॉकेट, 1 नग सोने की पत्रिका, चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण प्राप्त हुए हैं।

जिसे भक्तों ने माता को चढ़ाया था। दरअसल, हर साल शारदीय नवरात्र से पहले मंदिर की दानपेटी खोली जाती है। शारदीय नवरात्र में लाखों भक्तों की भीड़ माता दंतेश्वरी के मंदिर में रहती है। दूर-दराज से लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा नवरात्र में चढ़ावा भी अधिक होता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav