बंगाल: हुमायूं कबीर फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Dec 2025 08:56 PM
बंगाल: हुमायूं कबीर फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करेंगे
ऑडियो सुनें

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने रविवार को कहा कि वह फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ (कुरान का पाठ करना) का आयोजन करेंगे. संतों व अध्यात्मिक गुरुओं के एक समूह ने बंगाल में पांच लाख लोगों के साथ भगवद गीता पाठ का आयोजन किया है. मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखने वाले कबीर ने कहा कि वह सभी प्रतिभागियों को मांस और चावल का भोज देंगे.

उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में पत्रकारों से कहा, “मैं फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करूंगा.” कबीर ने कहा, “इसके बाद, बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा.’’ विभिन्न मठों और हिंदू धार्मिक संस्थानों से आए संतों व आध्यात्मिक गुरुओं के एक समूह ‘सनातन संस्कृति संसद’ ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ‘पांच लाख लोगों के साथ गीता पाठ’ कार्यक्रम का आयोजन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu