बेथ मूनी होंगी गुजरात जायंट्स की कप्तान, स्रेह राणा उप कप्तान नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Feb 2023 07:40 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को चार मार्च से शुरू हो रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सत्र के लिए सोमवार को गुजरात जायंट्स का कप्तान नियुक्त किया गया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में 74 रन की मैच विजेता पारी खेली थी और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. गुजरात जायंट्स ने मूनी के साथ भारतीय ऑलराउंडर स्रेह राणा को उपकप्तान नियुक्त किया है.

मूनी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘मैं महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए अडानी गुजरात जायंट्स का नेतृत्व करने का अवसर पाकर खुश हूं.’’ मूनी महिला टी20 में उन कुछेक बल्लेबाजों में शामिल है जिन्होंने एक से अधिक शतक लगाए हैं. उन्होंने अब तक 83 टी20 मैचों में 2350 रन बनाए हैं. उप कप्तान राणा आॅफ स्पिनर है और इससे पहले महिला टी20 चैलेंज में वेलोसिटी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu