प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण : शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Mar 2024 10:06 PM
प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण : शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन व्यक्ति के लिए उपयुक्त प्रशंसा है जिनकी कूटनीतिक दृष्टि ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक ”मजबूत एवं करुणापूर्ण” राष्ट्र की भूमिका में पेश किया है.

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया. शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के दौरान इसे प्राप्त किया. यह सम्मान पाने वाले वह किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं.

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह भारत के लिए एक और गर्व का क्षण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक द्वारा भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया है.” उन्होंने कहा, ”इस प्रतिष्ठित समारोह के साथ ही मोदी जी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता भी बन गए हैं. यह मोदी जी के लिए उपयुक्त प्रशंसा है जिनकी कूटनीतिक दृष्टि ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक ”मजबूत एवं करुणापूर्ण” राष्ट्र की भूमिका में पेश किया है. इससे प्रत्येक भारतीय गर्व महसूस कर रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu