बाइडन परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिकी र्विजन द्वीप समूह पहुंचे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Dec 2022 12:57 PM
बाइडन परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिकी र्विजन द्वीप समूह पहुंचे
ऑडियो सुनें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने और आराम करने के लिए मंगलवार को र्विजन द्वीप समूह पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने मंगलवार को वांिशगटन से सेंट क्रोक्स द्वीप के लिए उड़ान भरी। सेंट क्रोक्स द्वीप उन तीन द्वीपों में से एक है, जिन्हें मिलाकर कैरेबियाई क्षेत्र का अमेरिकी र्विजन द्वीप समूह बनता है। इसमें सेंट जॉन और सेंट थॉमस नामक दो अन्य द्वीप भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी एशले, दामाद हॉवर्ड क्रीन, पोती नताली और पोता हंटर भी हैं। अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड­Þाके की ठंड के बीच बाइडन कुछ समय बिताने के लिए यहां पहुंचे हैं। सेंट क्रोक्स एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है। बाइडन जब 2009 से 2017 तक उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब भी वह यहां छुट्टियां मनाने आया करते थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav