छत्तीसगढ़ में आदिपुरुष पर बैन के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 03:45 PM
छत्तीसगढ़ में आदिपुरुष पर बैन के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आदिपुरुष पर बैन के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि फिल्म को छत्तीसगढ़ में बैन लगाकर हम राजनीति नहीं करना चाहते। अगर इस फिल्म में गलत हुआ है तो भारत सरकार खुद बैन लगाए। अगर फिल्म में गलत हुआ है तो पूरे देश में रोक लगनी चाहिए। दरअसल, फिल्म आदिपुरुष रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है।

आरोप है कि फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम अमर्यादित डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के कुछ हिस्सों को हटाने की मांग वाली याचिका दाखिल की गई है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म को बैन करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. आदिपुरुष में दिखाए गए संवादों पर जारी बवाल के बीच केंद्र सरकार की ओर से भी सख्त टिप्पणी सामने आई है. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav