बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 22 Dec 2025 01:52 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह, एक महीने पहले लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार का राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है। शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है। बैठक में मकर संक्रांति के बाद संभावित राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital